Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

श्रीराम सुपर 111 गेहूं ने दिलाया पुरस्कार

5 जुलाई 2021, इंदौर । श्रीराम सुपर 111 गेहूं ने दिलाया पुरस्कार – डीसीएम श्रीराम लि. का सुपर 111 गेहूं बीज चर्चा में है, क्योंकि इस बीज की उत्पादकता ने न केवल किसानों के बीच प्रसिद्धि पाई है, बल्कि गेहूं की अन्य किस्मों से सर्वाधिक उत्पादन देकर किसानों को पुरस्कार भी दिलाया है। सुपर 111 गेहूं का सर्वाधिक उत्पादन करने वाले महाराष्ट्र के 7 किसानों को गत दिनों महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री उद्धव ठाकरे द्वारा राज्य, संभाग और जिला स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

उक्त जानकारी देते हुए कम्पनी के एडिशनल जनरल मैनेजर श्री अभय कुमार कटारे ने कृषक जगत को बताया कि महाराष्ट्र के कृषि विभाग द्वारा रबी फसल उत्पादन प्रतियोगिता 2020 आयोजित की गई थी, जिसमें सुपर 111 गेहूं उत्पादक किसान श्री सुहास वसंतराव बर्वे को सर्वाधिक 90.71 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन करने पर राज्य स्तरीय प्रथम पुरस्कार दिया गया, जबकि श्री अप्पा साहेब नामदेव आरोटे को 90 क्विंटल/हेक्टेयर के लिए राज्य स्तरीय द्वितीय पुरस्कार मिला।

इसी तरह संभाग स्तर पर श्री भगवान विठोबा थेटे को 78.4 क्विंटल /हेक्टेयर उत्पादन के लिए प्रथम पुरस्कार तथा श्री पंडित भास्कर जाधव को 70.12 क्विंटल/हेक्टेयर और श्री चंद्रकांत सम्पत पेखले को 70.9 क्विंटल/हेक्टेयर गेहूं उत्पादन के लिए संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार दिया गया। जिला स्तरीय तृतीय पुरस्कार के लिए श्री आत्माराम नेनुजी पेखाड़े को गेहूं उत्पादन 68.58 क्विंटल /हेक्टेयर और श्री पांडुरंग भोये को 46.8 क्विंटल/हेक्टेयर गेहूं उत्पादन के लिए पुरस्कृत किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile