Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

मिर्च महोत्सव में रासी सीड्स को मिला तृतीय पुरस्कार

इंदौर। गत दिनों कसरावद में आयोजित मिर्च महोत्सव में देश की प्रसिद्ध कम्पनी रासी सीड्स ने गोल्ड स्पांसर के रूप में भाग लिया था। इस आयोजन में 170 कंपनियों ने स्टॉल लगाए थे, जिसमें रासी सीड्स को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। रासी के स्टॉल पर 20 हजार किसान पहुंचे, जिन्होंने कॉटन हाइब्रिड की खूब प्रशंसा की।

कम्पनी के रीजनल क्रॉप मैनेजर श्री एम. के. परिजा ने बताया कि रासी ही ऐसी कम्पनी है, जो किसानों को उनकी जमीन और पानी के अनुसार हाइब्रिड्स उपलब्ध कराती है। सिंचित/अर्ध सिंचित/भारी क्षेत्र में आरसीएच 659 और रासी मैजिक और रासी मैग्ना, अर्ध सिंचित मध्यम से हल्की जमीन में रासी नियो और रासी आरसीएच 779 अपनी क्षमता अनुसार बेहतरीन उत्पादन देते हैं।

इसके अलावा रासी एफसी डिवीजन के 3499 और एस. एक्स. 38 मक्का को किसान बेहद पसंद कर रहे हैं। डीएमसी सौम्या शुक्ला ने किसानों को बताया कि धोखाधड़ी से बचने के लिए आपको रासी ने असली पैकेट की पहचान के करने का साधन रासी जेन चेक दे दिया है। जबकि रासी कम्पनी के श्री अजय पाटीदार, श्री विजय पाल, श्री गणेश पटेल,श्री धीरेन्द्र और शैलेन्द्र पाटीदार ने किसानों को सम्पूर्ण समाधान के बारे में जानकारी दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

रासी स्टॉल का कृषि मंत्री श्री सचिन यादव और श्री अरुण यादव ने दौरा किया और किसानों की उन्नति के लिए कम्पनी की तत्पर सेवा भावना से प्रेरित गतिविधियों के बारे में चर्चा की। कृषि मंत्री ने रासी टीम को किसानों को मृदा कार्ड के बारे में शिक्षित/मार्गदर्शन देने को कहा। यहां मौजूद कृषि अधिकारियों ने भी कम्पनी द्वारा किसानों की प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें