Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैं मिर्च लगाना चाहता हूं नर्सरी कब डालें रखरखाव कैसे करें बतलायें?

रविन्द्र कुमार

08 अप्रैल 2024, भोपाल: मैं मिर्च लगाना चाहता हूं नर्सरी कब डालें रखरखाव कैसे करें बतलायें – वर्तमान का समय वर्षाकालीन मिर्च के लिये नर्सरी डालने का है खेत की तैयारी के बाद मई माह में नर्सरी डालें. नर्सरी के लिये उचित स्थान जहां से पानी का स्रोत पास होगा तथा वृक्षों का साया भी ना पड़ता हो। एक हेक्टर फसल के लिये 4×1 मीटर की 15 क्यारियां पर्याप्त होगी।

बीज की मात्रा 250 से 300 ग्राम पर्याप्त होगी।

पकी हुई गोबर खाद क्यारियों में डालें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

क्यारियों में 7-10 से.मी. की दूरी पर कतार बनाकर बीज बोयें ध्यान रहे बीज गहरा न डालें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

गोबर की छनी हुई खाद बुआई के बाद क्यारियों में डालें.

शाम के समय हजारे से सिंचाई करते रहें।

10 दिनों के अंतर से दो छिड़काव मेटासिस्टाक्स 1 मि.ली./लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें।

एक छिड़काव डाईथेन एम 45 दो ग्राम दवा/लीटर पानी के हिसाब से करें।

25 से 30 दिन के पौधों का रोपण मुख्य खेत में करें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)