Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- इस मौसम की मुख्य फसल गेहूं से अच्छे उत्पादन के लिये क्या-क्या जरूरी है।

– भंवर लाल पटेल

09 दिसम्बर 2023, भोपाल: समस्या- इस मौसम की मुख्य फसल गेहूं से अच्छे उत्पादन के लिये क्या-क्या जरूरी है – समाधान- आपका प्रश्न सामयिक है गेहूं की बुआई करीब -करीब हो चुकी है अब कुछ बिन्दुओं पर यदि ध्यान दिया जाये तो अच्छा उत्पादन मिल सकता है। कृपया निम्न उपाय करें-

खरपतवार विशेषकर दो पौधों के बीच में छिपे खरपतवारों को सतर्कता से निकालें और खाद के गड्ढों में डालते रहे। खरपतवार बराबरी से भूमि में उपलब्ध पोषक तत्वों का उपयोग करके मुख्य फसल को कमजोर बनाते हैं।

रसायनिक खरपतवारनाशी का उपयोग केवल 35 दिनों की फसल अवधि में ही करें। बाद में किया गया प्रयास असफल होगा, श्रम/धन दोनों बेकार जायेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

यदि संतुलित उर्वरकों का उपयोग किया गया हो तो बेहतर है। खड़ी फसल जो असिंचित है में 2 प्रतिशत यूरिया के दो छिड़काव करें। सिंचित फसल में ट्राप ड्रेसिंग पानी देने के बाद करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

चूहों के प्रकोप से निपटने का पुख्ता इंतजाम करें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)