Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैं फूलगोभी लगाना चाहता हूं इस समय अगेती फूलगोभी की फसल खेत में है कीट समस्याओं से निपटने के लिये सलाह दें।

गौरीशंकर सैनी

05 जनवरी 2024, भोपाल: मैं फूलगोभी लगाना चाहता हूं इस समय अगेती फूलगोभी की फसल खेत में है कीट समस्याओं से निपटने के लिये सलाह दें – फूलगोभी की पिछली फसल के लिये पौध तैयार करने के लिये पॉलीथिन बैग में मिट्टी खाद डालकर बोनी की जा सकती है। चूंकि तापमान सतत गिर रहा है। खुले में अंकुरण प्रभावित हो सकता है। पिछली बुआई के लिये स्नोवाल 16 किस्म उपयुक्त होगी।

अगेती फसल में कीटों की देखभाल के लिये 400 मि.ली. मैलाथियान 50 ई.सी. को 250 ली. पानी में घोलकर/एकड़ के हिसाब से 15 दिनों के अंतर से दो छिड़काव करें।

दवा छिड़काव के बाद 7-8 दिनों तक फूल नहीं तोड़ें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बंद गोभी, मूली, गाजर पर भी  इस विधि से छिड़काव किया जा सकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

डायमंड मॉथ सबसे खतरनाक कीट है उसके नियंत्रण के लिये 300 मि.ली. डायजिनान 20 ई.सी. 300 लीटर पानी में घोल बनाकर एक छिड़काव करें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)