Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैंने धान की नर्सरी लगा रखी है, इस समय उसमें पीलापन आ रहा है कृपया उपाय बतायें

  • जितेन्द्र परसाई

21 जुलाई 2022, भोपाल । मैंने धान की नर्सरी लगा रखी है, इस समय उसमें पीलापन आ रहा है कृपया उपाय बतायें –

समाधान- आपसे दूरभाष पर चर्चा हो गई थी। फिर भी क्योंकि प्रति उत्तर का लाभ अन्य कृषकों को भी मिल सकता है। इस कारण इस स्तंभ में आपके प्रश्न को लिया जा रहा है। आमतौर पर फसलों में पीलापन आने के एक से अधिक कारण हो सकते हंै। जैसे पानी की कमी, पानी की अधिकता, अधिक तापमान, उर्वरकों की असंतुलित मात्रा या कीट/रोगों का आक्रमण। हमारे विचारों से यह पीलापन वातावरण में अधिक तापमान हो सकता है ऐसी रिपोर्ट अन्य जगहों से भी मिली है। आप निम्न उपचार करें।

  • शाम के समय नर्सरी में हल्का पानी दें ताकि कुछ तापमान कम हो सके।
  • जस्ते की कमी के बचाव हेतु 2 ग्राम जिंक सल्फेट 1 ग्राम चूना मिलाकर या यूरिया मिलाकर एक छिडक़ाव करें।
  • पत्तों पर माहो का निरीक्षण करके देखें यदि इस प्रकार के कुछ लक्षण दिखते हों तो डायजिनान 4 प्रतिशत दानेदार दवा को 20 किलो/हे. की दर से डालें।
  • मुख्य खेत में रोपाई पूर्व 25 किलो जिंक सल्फेट/हे. की दर से डालें जो अन्य उर्वरकों के अलावा होगा।

महत्वपूर्ण खबर:बायो फर्टिलाईजर और कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा दे रही है केन्द्र सरकार

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile