Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैं फूलगोभी लगाना चाहता हूं, अगेती फूलगोभी की फसल खेत में है कीटो से निपटने के लिये सलाह दें

  • – गौरीशंकर सैनी

12 जनवरी 2023,  भोपाल । मैं फूलगोभी लगाना चाहता हूं, अगेती फूलगोभी की फसल खेत में है कीटो से निपटने के लिये सलाह दें –

समाधान– फूलगोभी की पिछली फसल के लिये पौध तैयार करने के लिये पॉलीथिन बैग में मिट्टी खाद डालकर बोनी की जा सकती है। चूंकि तापमान सतत गिर रहा है। खुले में अंकुरण प्रभावित हो सकता है। पिछली बुआई के लिये स्नोवाल 16 किस्म उपयुक्त होगी।

  • अगेती फसल में कीटों की देखभाल के लिये 400 मि.ली. मैलाथियान 50 ई.सी. को 250 ली. पानी में घोलकर/एकड़ के हिसाब से 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें।
  • दवा छिडक़ाव के बाद 7-8 दिनों तक फूल नहीं तोड़ें।
  • बंद गोभी, मूली, गाजर पर भी  इस विधि से छिडक़ाव किया जा सकता है।
  • डायमंड मॉथ सबसे खतरनाक कीट है उसके नियंत्रण के लिये एमामेक्टिन बेंजोएट 5 एसजी का उपयोग करें।

महत्वपूर्ण खबर: महिलाओं के निर्विरोध चुने जाने पर 15 लाख का मिलेगा पुरस्कार

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile