Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- गेहूं की फसल में जिंक की कमी के क्या लक्षण रहते है, इसकी आपूर्ति कैसे करेंगे।

– गौरीशंकर पाटीदार

09 दिसम्बर 2023, भोपाल: समस्या- गेहूं की फसल में जिंक की कमी के क्या लक्षण रहते है, इसकी आपूर्ति कैसे करेंगे – समाधान- गेहूं में जिंक की कमी के कारण फसल की बढ़वार एक समान नहीं रहती, पौधे छोटे रह जाते हैं और पत्तियाँ पीले हरे रंग की रहती हैं।

अधिक चूने वाली रेतीली तथा क्षारीय चिकनी मिट्टी इससे अधिक प्रभावित होती है।

अधिक पी.एच. की दशा में जिंक की  कमी अधिक मिलती है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

नई व मध्य की पत्तियों में मध्य शिरा व किनारों के बीच पीले धब्बे दिखाई देते हैं जो लंबाई में फैलते हैं। अंत में ये पीले भूरे या भूरे रंग में परिवर्तित हो जाते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

जिंक की कमी के कारण फसल पकने में अधिक समय लेती है।

जिन खेतों में जिंक की कमी हो वहां 20 किलो जिंक प्रति हेक्टर के मान से पहली जुताई के समय दे देना चाहिये। यह 3-4 वर्ष के लिये इसकी आपूर्ति कर देगा।

यदि खड़ी फसल में जिंक की कमी दिखे तो अंकुरण के 3 व 5 सप्ताह बाद। 1 किलो जिंक सल्फेट (हेप्टाहाईड्रेट)+1 किलो यूरिया का 100 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करें, इसमें चिपकने वाला पदार्थ अवश्य मिलाये।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)