Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- मैंने धान की नर्सरी लगा रखी है इस समय उसमें पीलापन आ रहा है कृपया उपाय बतायें।

लेखक: जितेन्द्र परसाई

29 जुलाई 2024, भोपाल: समस्या- मैंने धान की नर्सरी लगा रखी है इस समय उसमें पीलापन आ रहा है कृपया उपाय बतायें। – समाधान- आपसे दूरभाष पर चर्चा हो गई थी। फिर भी क्योंकि प्रति उत्तर का लाभ अन्य कृषकों को भी मिल सकता है। इस कारण इस स्तंभ में आपके प्रश्न को लिया जा रहा है। आमतौर पर फसलों में पीलापन आने के एक से अधिक कारण हो सकते हंै। जैसे पानी की कमी, पानी की अधिकता, अधिक तापमान, उर्वरकों की असंतुलित मात्रा या कीट/रोगों का आक्रमण। हमारे विचारों से यह पीलापन वातावरण में अधिक तापमान हो सकता है ऐसी रिपोर्ट अन्य जगहों से भी मिली है। आप निम्न उपचार करें।

  • शाम के समय नर्सरी में हल्का पानी दें ताकि कुछ तापमान कम हो सके।
  • जस्ते की कमी के बचाव हेतु 2 ग्राम जिंक सल्फेट 1 ग्राम चूना मिलाकर या यूरिया मिलाकर एक छिड़काव करें।
  • पत्तों पर माहो का निरीक्षण करके देखें यदि इस प्रकार के कुछ लक्षण दिखते हों तो डायजिनान 4 प्रतिशत दानेदार दवा को 20 किलो/हे. की दर से डालें।
  • मुख्य खेत में रोपाई पूर्व 25 किलो जिंक सल्फेट/हे. की दर से डालें जो अन्य उर्वरकों के अलावा होगा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com