Ad DesktopAd TabletAd Mobile
एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

धान की रोपाई पैडी ट्रांसप्लांटर से बेहतर

22 जुलाई 2024, भोपाल: धान की रोपाई पैडी ट्रांसप्लांटर से बेहतर – कलेक्टर छिंदवाड़ा श्री शीलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार नवाचार करते हुए तामिया विकासखंड के कृषि प्रक्षेत्र देलाखारी एवं डिबूढाना में कृषि अभियांत्रिकी द्वारा पैडी ट्रांसप्लांटर (धान रोपाई मशीन) का प्रदर्शन कराया गया। उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह, डीन उद्यानिकी महाविद्यालय चंदनगांव छिंदवाड़ा डॉ. आर.सी. शर्मा, कृषि यंत्री जबलपुर श्री विनय कांत सोनवाने, सहायक कृषि यंत्री श्री समीर पटेल, श्री दीपक चौरसिया सहायक संचालक कृषि, अनुविभागीय कृषि अधिकारी परासिया श्री प्रमोद सिंह उट्टी, श्री व्ही. व्ही. मोर्या वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी तामिया, श्री योगेश उइके सहायक कृषि उप यंत्री, श्री अश्विनी सिंह कृषि विस्तार अधिकारी, श्री रोहित डेहरिया प्रक्षेत्र अधीक्षक कृषि प्रक्षेत्र देलाखारी किसानों की उपस्थिति में धान रोपाई मशीन का प्रदर्शन किया गया।

मशीन से धान की रोपाई करने से समय की बचत, लागत कम एवं उत्पादन अधिक प्राप्त होता है। इस यंत्र की कीमत 3 लाख रूपये है एवं 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मिलता है। इस अवसर पर किसान श्री नितिन मिश्रा एवं श्री सूर्यभान ने मशीन की बुकिंग कराई। उप संचालक श्री सिंह ने स्वयं मशीन चलाकर धान की रोपाई की।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com