Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

क्या जायद की मूंगफली में भी टिक्का रोग आ सकता है। लक्षण तथा उपाय बतायें।      

जमुना प्रसाद

03 अप्रैल 2024, भोपाल: क्या जायद की मूंगफली में भी टिक्का रोग आ सकता है। लक्षण तथा उपाय बतायें – मूंगफली का टिक्का रोग आमतौर पर खरीफ के मौसम में आता है। जायद में उसके लिये आद्र्रता तथा तापमान उपयुक्त नहीं होती है। आप निम्न लक्षणों से उसे पहचानें।

बुआई के 30 दिनों के बाद अगेती टिक्का आता है। जिसमें पत्तियों के ऊपरी सतह पर अर्धगोलाकार हरिमाहीन धब्बे निकलते है जो बाद में भूरे हो जाते हैं, धब्बों के आसपास पीला घेरा भी दिखता है।

पिछेती टिक्का बुआई के 60 दिनों के अंदर से आता है। पत्तियों पर ऊपरी सतह पर महीन हरिमाहीन धब्बे बनते हैं जो अनियमित आकार के हो जाते हैं। पत्तियों के निचली सतह पर काले रंग के धब्बे दिखाई देते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

रोकथाम के लिये 2 ग्राम कापर सल्फेट/लीटर पानी में घोल बनाकर 10 दिनों के अंतर से दो छिड़काव करें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)