Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- गेहूं में नींदा नियंत्रण के लिए कौन से नींदानाशक का उपयोग करें।

– समरथ पाटीदार, दामाखेड़ा, मंदसौर
समाधान-

  • यदि आपके खेत में चौड़ी तथा सकरी दोनों प्रकार के नींदा आते हैं तो आप गेहूं की बुवाई के तुरंत बाद पेंडीमिथालीन 1.0 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर के मान से छिड़काव कर एक हेक्टेयर में 500 ली. पानी का उपयोग करें। इसके अतिरिक्त सल्फोसल्फ्यूरॉन 33.5 ग्राम प्रति हेक्टेयर या मेट्रीब्यूजिन 250 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर का उपयोग बुवाई के 35 दिन तक कर सकते हैं।
  • यदि आपके खेत में चौड़ी पत्ती के ही नींदा हों या अधिक हो तो आप 2,4 डी के 0.4 – 0.5 कि.ग्रा. प्रति हेक्टेयर का छिड़काव बुवाई के 35 दिन तक कर सकते हैं।
  • यदि आपके खेत में सकरी पत्ती के नींदा ही होते हैं तो आप आइसोप्रोट्यूरॉन के 750 ग्राम का छिड़काव प्रति हेक्टेयर के मान से करें।
  • सकरी व चौड़ी पत्ती के नींदा होने पर आइसोप्रोट्यूरॉन 750 ग्राम व 2, 4 डी के 750 ग्राम को मिलाकर प्रति हेक्टेयर के मान से भी छिड़का जा सकता है। इसे बुवाई के 35 दिन के अंदर ही छिड़कें।