Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

धान के पैरा पर मशरूम उत्पादन करना चाहता हूं।

समस्या- मैं धान के पैरा पर मशरूम उत्पादन करना चाहता हूं विधि बतायें।

समाधान – धान के पैरा पर मशरूम उत्पादन किया जा सकता है। हम आपको विधि लिख रहे हैं। ध्यान रहे कृषक जगत द्वारा मशरूम उत्पादन पर प्रकाशन किया गया है। आप उसे भी बुलवा लें आपके क्षेत्र में कृषि विज्ञान केन्द्र है वहां जाकर मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण भी प्राप्त करें ताकि आपको सफलता मिले।

  • धान का पैरा पूरा पका हुआ हो और पुराना भी नहीं हो।
  • एक मीटर लंबे 20 से 30 से.मी. व्यास के 1 या 2 किलो के बंडल बना लें।
  • इन बंडलों को पानी में भिगो दें इसके बाद जुआल को पक्के फर्श पर जमा दें।
  • मशरूम के बीज को 10-12 से.मी. भीतर डालें।
  • एक पुआल पर 20 ग्राम बीज लगता है तथा 250 ग्राम बेसन लगता है।
  • 10 से 15 दिनों बाद मशरूम दिखाई देने लगेंगे। जो 20-25 दिनों में तैयार हो जाती है।
  • इन मशरूम को अच्छी तरह सुखाकर 6 माह तक सुरक्षित रखा जा सकता है।

– धनराज पटेल,चारगांव, हरदा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile