Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

सिंजेंटा की वैल्यू चेन टीम ने किसान कार्यक्रम आयोजित किया

23 मार्च 2023, इंदौर ।  सिंजेंटा की वैल्यू चेन टीम ने किसान कार्यक्रम आयोजित किया – प्रसिद्ध कम्पनी सिंजेंटा इंडिया लि. की  वैल्यू चेन टीम ने गत दिनों पिपरिया मप्र में डिवीजन टीम के सहयोग से वैल्यू चेन पार्टनर जय गिरिराज के साथ एक किसान कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें श्री परवीन एच,  वैल्यू  चेन लीड मार्केटिंग, श्री विपिन पुरी, वैल्यू चेन रिलेशनशिप मैनेजर, श्री पंकज चुग, डिवीजन मार्केटिंग लीड, श्री नीरज शर्मा, बिजनेस मैनेजर, श्री सुमित रंजन, बिजनेस मैनेजर (सीड केयर) श्री मिलिंद बेडेकर, टेक्निकल सपोर्ट लीड, श्री सत्यनारायण गुर्जर, टेरेटरी मैनेजर, श्री उमंग गोयल, टेरेटरी मैनेजर के अलावा सिंजेन्टा चैनल पार्टनर्स, ब्रोकर्स, केवीके वैज्ञानिक और स्थानीय नेताओं सहित लगभग 800 उत्पादकों ने भाग लिया।

आरम्भ में वैल्यू चेन पार्टनर जय गिरिराज ने रोड मैप की जानकारी साझा की और उत्पादकों को सिंजेंटा के उत्पादों का उपयोग करने की सलाह  दी और सिंजेंटा टीम से अन्य फसलों – गेहूं/मूंग के विपणन के लिए समर्थन मांगा। श्री विपिन पुरी ने वैल्यू चेन ऑफर के साथ विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि 2017 में 1250 एकड़ से शुरुआत करने वाली वैल्यू चेन 2022 में 80,000 एकड़ तक कैसे पहुंची। सीडकेयर के श्री सुमित रंजन ने वाइब्रेंस इंटीग्रल उत्पाद लॉन्च कर उत्पाद की खूबियां और  सीडकेयर ऑफर्स  की जानकारी दी।

श्री पंकज चुग इस पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रहे। उन्होंने उचित मार्गदर्शन और सहयोग देकर समन्वय  बनाए रखा। श्री चुग ने क्रॉपवाइज ग्रोअर ऐप की जानकारी दी और किसानों से इस ऐप को स्कैन और डाउनलोड करने का अनुरोध किया। श्री मिलिंद बेडेकर ने मूंग की फसल और सोयाबीन के लिए सिंजेंटा समाधान  के साथ एचएसई की जानकारी साझा की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस मौके पर जय गिरिराज द्वारा 2022 में बासमती के अनुरूप उत्पादन के लिए अपने पंजीकृत 10 उत्पादकों को बोनस चेक वितरित किए। अंत में जय गिरिराज द्वारा अपने पंजीकृत उत्पादकों के लिए लकी कूपन ड्रॉ आयोजित किया गया, जिसमें मिक्सर, ट्रॉली, मोबाइल फोन, टेलीविजन, रेफ्रिजरेटर और मोटर बाइक पुरस्कार में  शामिल थे। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री विपिन पुरी और श्री सत्यनारायण गुर्जर का सराहनीय सहयोग रहा।                                                                   

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें