Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

ड्रोन से नैनो यूरिया के छिडक़ाव का प्रदर्शन

10 जनवरी 2023,  धार ।  ड्रोन से नैनो यूरिया के छिडक़ाव का प्रदर्शन – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘‘कृषि में ड्रोन तकनीकी के प्रयोग’’ अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, धार द्वारा जिले के ग्राम ऊटावद, बायखेड़ा, खामला एवं अन्य ग्रामों के कृषकों के खेतों में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया एवं अन्य उर्वरकों के प्रयोग का प्रदर्शन किया गया, जिसमें ग्रामों से भारी संख्या में कृषकों ने उन्नत तकनीकी को देखने एवं समझने के लिए भाग लिया।

केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. के.पी. असाटी ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना ‘‘कृषि में ड्रोन तकनीकी के प्रयोग’’ अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, धार द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्डों के ग्रामों में किसान ड्रोन के माध्यम से कृषकों के खेतों से कीटनाशक/ उर्वरकों के छिडक़ाव का प्रदर्शन किया जा रहा है। 

इस अवसर पर श्री जी.एस. मोहनिया, उपसंचालक कृषि, धार, डॉ. जी. एस. गाठिये, सस्य वैज्ञानिक, डॉ. एस.एस चौहान, मृदा वैज्ञानिक, श्री विकास चौरसिया, इफको, जिला प्रबंधक, धार ने कृषकों को अवगत कराया एवं ड्रोन कृषि में उपयोग एवं उससे होने वाले अधिक आर्थिक लाभ के संबंध में कृषकों को जागरूक किया। 

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 उक्त प्रदर्शन में ग्रामों के किसानों के साथ कृषि विभाग से श्री ए.के. सत्यार्थी, श्री गोविन्द मौर्य, श्री दिलीप जामरे एवं जितेन्द्र नायक उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित