Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

न्यूहॉलैंड की स्काई वाच तकनीक से ट्रैक्टर पर हर समय रहेगी नजर

दिल्ली। भारत में खेती के मशीनीकरण की अग्रणी कम्पनी न्यूहॉलैंड एग्रीकल्चर ने अपने ट्रैक्टरों में आधुनिक टेलीमैटिक्स सॉल्यूशन ‘स्काई वाच’ पेश कर देश में एक नया मानक कायम किया है। इससे ट्रैक्टर के मालिक अपने से दूर कार्यरत मशीन के प्रदर्शन पर नजर रखने के साथ महत्वपूर्ण जानकारियों का आदान-प्रदान और विश्लेषण भी कर पाएंगे।

‘ट्रैक्टर में स्काई वाच टेलीमैटिक्स किट लगने के बाद किसानों को कभी भी, कहीं से भी उनके ट्रैक्टर पर नजर रखने की सुविधा होगी। टेलीमैटिक एप्लीकेशन और एसएमएस से उन्हें ट्रैक्टर के जीयो-फेंसिंग, इंधन और बैट्री लेवल के लाइव अपडेट मिलेंगे। इससे आपरेटर द्वारा ट्रैक्टर का सही और सफलतापूर्वक इस्तेमाल करने का भरोसा रहता है।

इस तकनीक की खास विशेषताओं पर भारत में न्यूहॉलैंड के प्रोडक्ट मार्केटिंग के प्रमुख श्री विशाल पांडे ने बताया, ”न्यूहॉलैंड स्काई वाच भारत में विकसित और परीक्षित आधुनिक टेलीमैटिक सॉल्यूशन है जो हमारे ग्राहकों को बिना रुकावट लगातार उनके न्यूहॉलैंड ट्रैक्टर से जुड़े होना का अनुभव देता है। स्काई वाच किसानों को ट्रैक्टर के बारे में तुरंत और सटीक अपडेट्स देता है। किसान घर बैठे आराम से ट्रैक्टर की सेहत (स्थिति) और महत्वपूर्ण मानकों की पूरी खबर रख सकते हैं।”

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

न्यूहॉलैंड स्काई वाच के मुख्य फीचर्स : लाइव लोकेशन ट्रैकिंग – फीचर के माध्यम से, ट्रैक्टर के मालिक वास्तविक समय में मशीन के मूवमेंट को ट्रैक कर सकते है और किसी भी समय ट्रैक्टर के सटीक स्थान का पता लगा सकते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मार्ग प्रदर्शन सुविधा – जब किसी विशेष स्थान पर जाने का रास्ता ढूंढना हो तो यह सुविधा जानकारी देती है। विशेष रूप से नए ऑपरेटरों या किराये के ग्राहकों के लिए उपयोगी है और निकटतम न्यू हॉलैंड डीलर की पहचान करना, संपर्क करना या नेविगेट करना आसान बनाता है।

एंटी-थेफ्ट फीचर्स : स्काई वाच के अनाधिकृत छेड़छाड़ या चोरी के विरुद्ध तुरंत अलर्ट वाली सुविधाएं ट्रैक्टर मालिकों को चिंतामुक्त रखती हैं। जब भी मशीन किसी भू-क्षेत्र में प्रवेश करती है या बाहर निकलती है या अनधिकृत हलचल करती है, जब ईंधन स्तर में अचानक गिरावट होती हैय जब भी ट्रैक्टर की बैटरी को डिस्कनेक्ट या निकालने का प्रयास किया जाता ह,ै अगर कोई टेलीमैटिक्स डिवाइस के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है, तो ट्रैक्टर का मालिक समय पर अलर्ट प्राप्त करता है। ऐसी परिस्थितियों में मालिक एसओएस बटन के माध्यम से ट्रैक्टर को एक क्लिक के साथ दूर से लॉक कर सकता है।

ट्रैक्टर के प्रदर्शन की निगरानी – स्काई वाच के माध्यम से किसान अपनी मशीन के प्रदर्शन में सुधार को माप सकते हैं। क्षेत्र गणना रिपोर्ट महत्वपूर्ण मापदंडों – लीटर/ घंटा, एकड़/घंटा, और लीटर/ एकड़ के आधार पर विश्लेषण करती है।

यांत्रिक स्थिति के अपडेट की सुविधा – लाइव डैशबोर्ड ट्रैक्टर के मालिक को इग्निशन स्थिति (चालू या बंद) और इंजन की स्थिति (काम करने या व्यर्थ गतिशीलता), मशीन की गति, इंजन की गति (आरपीएम), इंजन तेल के दबाव, कूलैंट तापमान, एयर फिल्टर, तेल स्तर, बैटरी चार्जिंग और वोल्टेज, और ईंधन स्तर का समय पर अपडेट प्रदान करता है।

न्यूहॉलैंड ने स्काई वाच तकनीक की इन विशेषताओं के साथ टैंक्टरों की दुनिया में नए युग की शुरुआत की है।