Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

छत्तीसगढ़ में यूपीएल द्वारा कृषक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

22 दिसम्बर 2022, रायपुर । छत्तीसगढ़ में यूपीएल द्वारा कृषक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन – कृषि रसायन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी यूपीएल लि. किसानों के लिए उच्च क्वालिटी के अत्याधुनिक कृषि उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए जानी जाती है। यूपीएल बिजनेस के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अपनी पूर्व भागीदारी निभाती है।

कंपनी के जोनल सेल्स मैनेजर श्री अशोक कनोजिया ने कृषक जगत से हुई चर्चा में बताया कि यूपीएल कंपनी ने ग्राम खेली (पासदा) जिला दुर्ग में कृषक बंधुओं के लिए एक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया, जिसमे लगभग 50 कृषकों ने अपना नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

इस स्वास्थ्य शिविर में किसानों का शुगर, बीपी व वजन आदि का परीक्षण किया गया एवं उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी गई। इस स्वास्थ्य शिविर के दौरान श्री कनोजिया, टेरेटरी मैनेजर श्री नीलेश चौरे भी उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: देश में जीआई टैग की संख्या 432 तक पहुंची

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें