Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

एलआईसी जीवन बीमा उद्योग में अग्रणी : श्री सुशील कुमार

इंदौर। भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रबंध निदेशक श्री टी. सी. सुशीलकुमार  की गरिमामयी उपस्थिति में माण्डू में मध्य क्षेत्र के शाखा विपणन अधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ।

अपने उद्बोधन में प्रबंध निदेशक श्री टी. सुशील कुमार ने सर्वप्रथम सभी विजेता शाखा विपणन अधिकारियों को अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के द्वारा इस सम्मेलन में आकर सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अभिकर्ताओं का आह्वान किया कि वे मार्केट में अधिकाधिक मूवमेंट करें। इससे वे नए-नए बीमा योग्य व्यक्तियों को बीमा सुरक्षा देने में सफल होंगे जो कि उनकी अधिकाधिक कमीशन आय अर्जित करने का भी स्त्रोत बनेगा। इस मौके पर श्री सुशील  कुमार ने भारतीय जीवन बीमा निगम की अखिल भारतीय स्तर पर की जा रही नूतन पहलों को बताते हुए जानकारी दी कि निगम वर्तमान में 31 लाख करोड़ की परिसंपत्तियों के साथ निरंतर अपने कार्यक्षेत्र को और अधिक विस्तार देने के लिए प्रयासशील है। श्री टी.सी. सुशील कुमार ने कहा कि निगम अक्टूबर माह में भी पालिसी मानक में ही  6 प्रतिशत की पुन: बढ़ोत्तरी करते हुए अपनी हिस्सेदारी को 78 प्रतिशत तक ले जा चुका है।

इस अवसर पर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री प्रकाश चंद ने कहा कि मध्य क्षेत्र ने 654854 पालिसी कर तथा 1370 करोड़ की प्रथम प्रीमियम आय अर्जित किया है।  इस अवसर पर निगम के मध्य क्षेत्र के प्रादेशिक प्रबंधक (विपणन) श्री अजय कुमार, सचिव (विपणन) श्री राजीव चन्द्र सेठ, इंदौर मण्डल के वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक श्री एस. बी. मिश्रा, विपणन प्रबंधक श्री राजेश कुमार चौधरी के साथ ही मध्य क्षेत्र के अंतर्गत मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ राज्यों में भिन्न भिन्न स्थानों पर पदस्थ शाखा विपणन अधिकारियों ने भागीदारी की। प्रादेशिक प्रबंधक (विपणन) श्री अजय कुमार ने मध्य क्षेत्र की नव व्यवसाय से संबद्ध विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की। समारोह का संचालन सचिव (विपणन) श्री सेठ ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile