Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

स्प्रिंट का वादा, बीजोपचार से उत्पादन होगा ज़्यादा  

14 जून 2025, इंदौर: स्प्रिंट का वादा, बीजोपचार से उत्पादन होगा ज़्यादा – देश की प्रतिष्ठित कम्पनी इंडोफिल इंडस्ट्रीज लि के उत्पाद स्प्रिंट से बीजोपचार करने से अंकुरण न केवल तेज़ी से, बल्कि  समान रूप से होता है। इससे सोयाबीन की फसल स्वस्थ और रोग मुक्त रहती है। फलस्वरूप सोयाबीन का बेहतर उत्पादन सुनिश्चित हो जाता है।

कम्पनी  के स्टेट हेड श्री रायसिंह मालवीया ने बताया कि इंडोफिल देश की पहली ऐसी कम्पनी है, जिसे केंद्रीय कीटनाशक परिषद् द्वारा भारत में उत्पादन और बिक्री का अनुमोदन प्राप्त है। कम्पनी उत्पाद स्प्रिंट, ईबीडीसी बेंजीमिडाजोल समूह का सदस्य है, जो फसल की सुरक्षा में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाता है।  सोयाबीन की फसल में प्रायः बीजों के अंकुरण न होने , तना गलन , जड़ गलन जैसे रोगों की समस्या आती है , लेकिन स्प्रिंट ऐसा उत्पाद है जो , न केवल सोयाबीन अपितु कई फसलों में बीज और मिट्टी से पैदा होने वाले रोगों को अपनी स्पर्शीय और अंतर्प्रवाही प्रणाली से सुरक्षा प्रदान करता है।  स्प्रिंट से बीजोपचार करने से अंकुरण तेजी और एक समान होता है। रोग रहित पौधे उगने से  फसल स्वस्थ रहती है , जिसके कारण  उत्पादन ज़्यादा होता है । अधिक पैदावार से किसानों को अधिक आर्थिक  लाभ होता है।

 बीजोपचार की विधि : स्वयं की पर्याप्त सावधानी के साथ बीजोपचार करना चाहिए। प्लास्टिक के बोरे अथवा तिरपाल फैलाकर उस पर स्प्रिंट की ढाई ग्राम  मात्रा  /किलो बीज की दर से  लेकर सोयाबीन बीजों को एक समान मिलाना चाहिए, ताकि स्प्रिंट बीजों के ऊपर समान रूप से चिपक जाएं। इसके बाद ही बीजों की बुवाई करनी चाहिए ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com