Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

केसी महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट ने 35 छात्रों को दी MAITS स्कॉलरशिप

11 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली: केसी महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट ने 35 छात्रों को दी MAITS स्कॉलरशिप – केसी महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट के द्वारा हर साल की भाति इस वर्ष भी  MAITS 2023 स्कॉलशिप का आयोजन किया गया। इस स्कॉलरशिप में इस वर्ष 202 आवेदकों में से 35 छात्रों को महिंद्रा ऑल इंडिया टैलेंट स्कॉलरशिप (MAITS) छात्रवृत्ति प्रदान की गई हैं। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में प्राप्त आवेदनों में से 67 छात्रों को 06 अक्टूबर 2023 को स्वराज डिवीजन, मोहाली में आयोजित इंटरव्यू में भाग लेने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।

के सी महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट (KCMET) की स्थापना स्वर्गीय श्री के सी महिंद्रा द्वारा वर्ष 1953 में देश में साक्षरता और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। विभिन्न अन्य कार्यक्रमों के अलावा ट्रस्ट ने 1995 में महिंद्रा ऑल इंडिया टैलेंट स्कॉलरशिप की स्थापना की थी।

छात्रवृत्ति के लिए योग्यता

यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से वंचित परिवारों से संबंधित छात्रों को प्रदान की जाती है, जो भारत में मान्यता प्राप्त सरकारी पॉलिटेक्निक में नौकरी-उन्मुख डिप्लोमा पाठ्यक्रम करना चाहते हैं। यह छात्रवृत्ति ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवा छात्रों को नौकरी-उन्मुख डिप्लोमा हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करने और समर्थन करने के लिए स्थापित की गई थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

छात्रवृत्ति के फायदे

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

ट्रस्ट अधिकतम 3 वर्षों की अवधि के लिए 550 छात्रों को प्रतिवर्ष 10,000/- रुपये का पुरस्कार देता है। अब तक पूरे भारत में 11,840 छात्रों को छात्रवृत्ति मिल चुकी है।

सुश्री शीतल मेहता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सीएसआर और ट्रस्टी, के सी महिंद्रा एजुकेशन ट्रस्ट ने कहा, “महिंद्रा ऑल इंडिया टैलेंट स्कॉलरशिप साक्षात्कार हमें बेहद वंचित पृष्ठभूमि के युवाओं के साथ सीधे बातचीत करने का अवसर देता है। यह सुखद और संतोषजनक है जब हम देखते हैं कि तीन साल बाद इन छात्रों को अच्छी कंपनियों में प्लेसमेंट की पेशकश की जा रही है। छात्रवृत्ति का परिवर्तनकारी प्रभाव उसके बाद उनके परिवारों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार के रूप में देखा जा सकता है। इस वर्ष चयनित 35 विद्यार्थियों में से 31 लड़कियाँ थीं। हमें सचमुच विश्वास है कि सभी छात्रवृत्ति पुरस्कार विजेता अपने चुने हुए करियर में महान ऊंचाइयों तक पहुंचेंगे।

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड स्वराज डिवीजन के उपाध्यक्ष (ईआर, एडमिन और सीएसआर) अरुण राघव ने कहा, “हमें इस नेक पहल का हिस्सा होने पर बेहद गर्व है। वंचित युवाओं की शिक्षा में निवेश हमारे देश के भविष्य में एक निवेश है। ये छात्रवृत्तियाँ न केवल वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं बल्कि इन छात्रों को अपने सपनों को आगे बढ़ाने और महान ऊँचाइयाँ हासिल करने के लिए सशक्त भी बनाती हैं।”

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )