Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में छात्रों ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण

विद्यार्थियों को रबी फसलो, पशुपालन तथा तकनीकी के बारे में दी जानकारी

10 फरवरी 2024, रायपुर: छत्तीसगढ़ में छात्रों ने किया कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण – छत्तीसगढ़ के कृषि विज्ञान केन्द्र, सुरगी में केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी के प्रक्षेत्र में लगी हुई विभिन्न फसलों के क्रॉप कैफेटेरिया का भ्रमण कराया गया।

इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा, वैज्ञानिक डॉ. अतुल डांगे, श्री मनीष सिंह, कार्यक्रम सहायक श्री जितेन्द्र मेश्राम, प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री आशीष गौरव शुक्ला द्वारा प्रक्षेत्र भ्रमण और कृषि से संबंधित अन्य विषयों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को रबी फसलों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रक्षेत्र मे दलहन-तिलहन व सब्जियों के बीजों के उत्पादन के बारे मे बताया गया। प्रक्षेत्र की विभिन्न इकाई मछली पालन, मुर्गी पालन, डेयरी, बकरी पालन, कृषि मौसम वेधशाला, केचुवा खाद इकाई, मशरूम उत्पादन इकाई व उत्पादन करने की प्रक्रियां को विस्तृत रूप से बताया गया।

विद्यार्थियों को फसलों के बीजों का ग्रेडिंग मशीन से ग्रेडिंग को जीवंत दिखाया गया। छात्र-छात्राओं को कृषि आधारित प्राकृतिक खेती अंतर्गत जीव मृत, बीजामृत, घनजीवामृत व जैविक खेती की जानकारी भी दी गई। पायलेट स्कूल सॉइल हेल्थ कार्यक्रम अंतर्गत सभी विद्यार्थियों को मृदा नमूना संग्रहण करने की विधि का प्रायोगिक प्रशिक्षण कराया गया। इसके साथ ही मृदा परीक्षण का महत्व, पौधों के लिए आवश्यक पोषक तत्व की कमी के लक्षण व अधिकता के दुष्प्रभाव एवं उर्वरकों का संतुलित मात्रा में उपयोग करने के बारे में बताया गया। साथ ही ऑनलाईन सॉइल हेल्थ कार्ड पोर्टल के बारे में केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक श्रीमती अंजली घृतलहरे द्वारा की जानकारी दी गई।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)