Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

डॉ. रवि क्रॉपलाइफ इंडिया के चेयरमैन पुनरनिर्वाचित 

13 अक्टूबर 2023, नई दिल्ली: डॉ. रवि क्रॉपलाइफ इंडिया के चेयरमैन पुनरनिर्वाचित – क्रॉप साइंस कंपनियों के शिखर संगठन क्रॉपलाइफ इंडिया ने नई दिल्ली में आयोजित 43वीं वार्षिक आम बैठक में सिंजेंटा के चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर  डॉ. के सी रवि को बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुना। श्री अनिल कक्कड़, वाईस प्रेसिडेंट – बिक्री और विपणन, सुमितोमो केमिकल इंडिया को पुनः उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया, वहीं श्री अंकुर अग्रवाल, प्रबंध निदेशक, क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लि. को बोर्ड के द्वितीय उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

क्रॉपलाइफ इंडिया के महासचिव श्री दुर्गेश चंद्र ने कहा , “नए बोर्ड के सहयोग से क्रॉपलाइफ इंडिया कृषि क्षेत्र और फसल सुरक्षा क्षेत्र के विकास के लिए सभी हितधारकों के साथ जुड़ाव  जारी रखेगा। क्रॉपलाइफ फसल सुरक्षा समाधानों के सुरक्षित उपयोग के लिए किसानों के मध्य  जागरूकता विकसित करता रहेगा ।

देश में फसल सुरक्षा उद्योग कृषक समुदाय, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और भारतीय अर्थव्यवस्था के सामाजिक-आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। अनुसंधान की लागत बढ़ गई है और अनुमान है कि एक नए सक्रिय मॉलिक्यूल  के विकास की लागत लगभग 2 हज़ार  करोड़ रुपये है। की उद्योग को एक प्रगतिशील नीतिगत वातावरण की आवश्यकता है जो नवाचारों को बढ़ावा दे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें