Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

वरडेशियन लाइफ साइंसेज ने भारत में छह नए उत्पाद लॉन्च किए

25  अगस्त 2021, नई दिल्ली । वरडेशियन लाइफ साइंसेज ने भारत में छह नए उत्पाद लॉन्च किए – वरडेशियन लाइफ साइंसेज ने अप्रैल 2021 में साइटोज़ाइम लेबोरेटरीज, इंक. का अधिग्रहण कर भारत के कृषि बाजार के लिए छह नए उत्पादों के लॉन्च के साथ अपनी सक्रिय सकारात्मक गति प्रदर्शित की है।

वरडेशियन लाइफ साइंसेज की भारतीय टीम का नेतृत्व दक्षिण एशिया के व्यापार निदेशक श्री आरके गोयल कर रहे हैं। श्री गोयल ने लॉन्च इवेंट में अपने स्वागत भाषण में कहा भारत में हमारी टीम वरडेशियन परिवार का हिस्सा बनने के लिए अविश्वसनीय रूप से अभिभूत है। 1984 से भारत में साइटोज़ाइम की उपस्थिति रही है, इसलिए हमारे पास पिछले 36 वर्षों से भारतीय कृषि समुदाय की सेवा करने का रिकॉर्ड अनुभव है।

वरडेशियन न्यू सॉल्यूशन के तहत लॉन्च किए गए छह उत्पाद हैं ्रङ्क्रढ्ढरु0 फॉस्फोरस फर्टिलाइजर एन्हांसर, न्यूट्रीस्फेयर-एन0 नाइट्रोजन फर्टिलाइजर मैनेजर, प्राइमेसी अल्फा0 फोलियर और सॉयल न्यूट्रिएंट, टेक ऑफ एसटी0 सीड ट्रीटमेंट, साइटो न्यूट्र्री ंठ्ठरूठ्ठ, बायोएलिसिटर कॉपर। फिजिकल लॉन्च इवेंट कोर इंडियन मार्केट बिजनेस पार्टनर्स के साथ आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र के कृषि मंत्रालय के कृषि आयुक्त डॉ. एसके मल्होत्रा थे। आयोजन में वरडेशियन यूएसए टीम भी आभासी रूप से शामिल हुई। सीईओ श्री केनेथ एवरी और श्री रिक रिग्नर (एग्जीक्यूटिव वीपी) ने भारतीय बाजार के लिए अपने दृष्टिकोण और भारतीय किसानों के लिए पेश किए जा रहे शोध उत्पादों की भविष्य की संभावनाओं को साझा किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile