Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय छात्रों को प्राकृतिक खेती पढ़ाएगा

25 जनवरी 2024, जबलपुर: जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय छात्रों को प्राकृतिक खेती पढ़ाएगा – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय,जबलपुर में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिषद की अनुशंसा पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए  दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ | अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉ. धीरेन्द्र खरे ने कहा कि सम्पूर्ण पर्यावरण की सुरक्षा एवं मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। आपने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों को इस दिशा में मिलकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया, ताकि प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों , वैज्ञानिकों ने खेती में उपयोग हो रहे रसायनों के दुष्प्रभाव पर गंभीर चिंता प्रकट की तथा इसे रोकने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हेतु विचार विमर्श किया गया। जिससे प्राकृतिक खेती के माध्यम से किसानों की अधिक उपज के साथ ही अधिक लाभ कैसे मिल सके एवं अधिक उपज पैदा करने हेतु लागत में कमी, अच्छा स्वास्थ, रोजगार को बढ़ावा तथा उपलब्ध जल का सीमित उपयोग जैसे विषय पर गहन चर्चा की गई। इसके अलावा अध्यापन में प्रथम वर्ष के छात्रों को एक विषय के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया गया।

आभार डॉ. अमित झा द्वारा किया गया।  इस अवसर पर  डॉ.पी.बी.शर्मा, विभागाध्यक्ष, सस्य विज्ञान डॉ.के.के.अग्रवाल एवं सभी संबंधित विषयों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)