Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उदयपुर महाविद्यालय की छात्राओं के बनाए स्वादिष्ट मिलेट कुकीज बिके हाथों हाथ

04 अप्रैल 2023, उदयपुर: उदयपुर महाविद्यालय की छात्राओं के बनाए स्वादिष्ट मिलेट कुकीज बिके हाथों हाथ – भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय एवं हार्टफुलनेस संस्थान के सहयोग से एमबी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय योगा महोत्सव में एमपीयूएटी के संगठक सामुदायिक एवं व्यावहारिक विज्ञान महाविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष की थीम को सार्थक करते हुए एक मिलेट स्टॉल लगाई गई। 

मीडिया प्रभारी एवं हार्टफुलनेस नोडल अधिकारी डॉ सुबोध शर्मा ने बताया कि स्टॉल की स्थापना के लिऐ हार्टफुलनेस योग महोत्सव समन्वयक मुकेश कुमार ने अनुसंधान निदेशक डॉ अरविन्द वर्मा, अधिष्ठाता डॉ मीनू श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष डॉ विशाखा सिंह, अनुभावात्मक ईकाई प्रभारी डॉ रेणु मोगरा और डॉ सरला लखावत का आभार व्यक्त किया। इकाई प्रभारी ने बताया कि मिलेट वर्ष के उपलक्ष्य में विभिन्न मिलेट प्रोडक्ट्स बनाए जा रहे हैं जैसे- रागी, ज्वार, बाजरा, सांवा, कांगनी, कुट्टू, चीना आदि के विभिन्न व्यंजन, लड्डू, केक, कप केक, ब्रेड आदि,  एक्सपीरियंशियल लर्निंग यूनिट में शेफ कमलेश जोशी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के द्वारा ये उत्पाद बनाए जा रहे हैं।

हार्टफूलनेस योगा महोत्सव में महाविद्यालय की छात्राओं कौमुदी रावत, राजी पारीक, भावना पंवार, प्रेरणा शेखावत द्वारा स्टाल लगाई गई। जिसमें रागी तथा ज्वार कुकीज की अच्छी बिक्री हुई। इस दौरान मिलेट प्रोडक्ट को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया और सारे उत्पाद हर सत्र में हाथों हाथ बिक गए। खाद्य प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ संजय जैन द्वारा उत्पादित पाइनेपल, ऑरेंज स्क्वैश भी उपल्ब्ध करवाया गया। पूर्व कुलपति एम पी यू ए टी प्रो उमा शंकर शर्मा सहित अनेक अधिकारियों ने स्टॉल की विजिट कर महाविद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें