Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

इफको ने किया ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया का छिड़काव

15 सितम्बर 2022, दुर्ग । इफको ने किया ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया का छिड़काव  – विश्व की सबसे बड़ी सहकारी संस्था इफको द्वारा ग्राम-राहटाडाह, विकासखंड-धमधा, दुर्ग में ड्रोन द्वारा नैनो यूरिया तरल के छिडक़ाव का प्रदर्शन किसान श्री रामेश्वर सिंह तथा श्री महेश सिंह के प्रक्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री एन.के. अहिवार वरि. कृषि विकास अधिकारी, कृषि विभाग धमधा, अध्यक्षता श्री आर.एस. तिवारी राज्य विपणन प्रबंधक, इफको, रायपुर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ.एस.के सिंह, मुख्य प्रबंधक (कृ.से.), इफको, रायपुर तथा श्री सुरेन्द्र सिंह राजपूत सहा. प्रबंधक, विपणन समिति धमधा रहे तथा कार्यक्रम में आसपास के ग्राम के 50 से अधिक प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया तथा ड्रोन से खेत में छिडक़ाव का अवलोकन किया।

श्री एन.के. अहिवार ने नैनो यूरिया को नए जमाने का खाद बताते हुए, किसानों को इसके प्रयोग के लिए आहृवान किया तथा बताया कि ड्रोन तकनीक के उपयोग से खेती में मजदूरों की समस्या से निजात पाया जा सकता है, साथ ही बहुत कम समय में अधिक से अधिक रकबा में खाद व दवाई का छिडक़ाव किया जा सकता हैं। श्री आर. एस. तिवारी ने किसानों को नई तकनीकी अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खेती में नवाचार के माध्यम से ही किसानों को अपने लागत को कम कर आय को दोगुनी करने का उपाय सुझाया। डॉ. एस.के. सिंह ने ड्रोन तकनीक के माध्यम से नैनो यूरिया के छिडक़ाव की तकनीकी पहलुओं के बारे में किसानों को विस्तार से बताया।

नैनो यूरिया की आधा लीटर की एक बॉटल एक एकड़ के लिए पर्याप्त मात्रा है, तथा इसकी कीमत मात्र 240 रु. प्रति बॉटल है, जो कि एक बोरी पारंपरिक यूरिया को विस्थापित करने की क्षमता रखता है। कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश कुमार गांधी, सहा. प्रबंधक प्रक्षेत्र, इफको, दुर्ग ने किया तथा अंत में अतिथियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में श्री सौरभ भेंसले विशेष रूप से उपस्थित थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गोवंश को बचाने के लिये सरकार हरसंभव प्रयासरत – कृषि मंत्री  

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें