Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गोवंश को बचाने के लिये सरकार हरसंभव प्रयासरत – कृषि मंत्री

15 सितम्बर 2022, जयपुर: गोवंश को बचाने के लिये सरकार हरसंभव प्रयासरत -कृषि मंत्री – राजस्थान के कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने कहा कि पशुओं में गौवशं में इस समय सकंट के दौर से गुजर रहा है इसके लिये हम सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। जिस प्रकार कोरोना के समय मानव जीवन पर संकट आया था उसी प्रकार गौंवश पर इस समय मुश्किल समय आया है इसमें सभी स्तरों पर सामूहिक प्रयास से हम लम्पी पर रोकथाम के लिये प्रसारत है जिससे कि गौवशं को बचाया जा सके । कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया राजसमंद जिला कलक्टर कार्यालय के सभागार में लम्पी रोग के सम्बन्ध में आयोजित विभागीय बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। 

उन्होंने इस अवसर पर लम्पी डिजिज के बारे में उपलब्ध संसाधनों, आवश्यकता, पशु विभाग में कार्यरत कार्मिकों, नयी नियुक्ति, आमजन से सहयोग व गौशालाओं व पशु मित्र बनाकर उनसे सहयोग लेने, दवाईया टीकाकरण, उपचार, साफ सफाई, जिले में पशुधन की स्थिति, रोगग्रस्त, और ठीक और मृत पशुओ के बारे मे, उनके निस्तारण के बारे में  विस्तार से जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।  बैठक में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियो से जागरूकता के लिये इस बारे में निपटने पर प्रो एक्टिव होकर कार्य करने पर बल दिया। 

महत्वपूर्ण खबर: पैक्स से सभी किसानों को मिलेगा उवर्रक, सहकारिता विभाग ने जारी किए निर्देश

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें