Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, बिजली बिल में मिलेगी 100 प्रतिशत छूट 

05 मार्च 2024, लखनऊ: योगी सरकार का किसानों को तोहफा, बिजली बिल में मिलेगी 100 प्रतिशत छूट  – लोकसभा चुनाव 2024 के पहले योगी सरकार ने किसानों से किया एक और वादा पूरा कर दिया हैं। लखनऊ में आज यानि 3 मार्च 2023 को हुई कैबिनेट बैठक में किसानों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला किया गया। बैठक में किसानों के बिजली बिल में 100 प्रतिशत छूट दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई हैं। इसके तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में नलकूप इस्तेमाल करने वाले किसानों को एक भी रूपये बिल जमा नहीं करना होगा। इस फैसले से कुल करीब डेढ़ करोड़ किसानो को लाभ मिलेगा।

इस योजना के तहत किसानों को 1 अप्रैल 2024 से निजी नलकूप पर कोई भी बिल देने की आवश्यकता नहीं होगी। यही नहीं, यदि इसके पहले का भी यदि कोई बिल बकाया है तो सरकार उसके लिए ब्याज रहित और आसान किस्तों में बिल चुकाने के लिए योजना लाएगी। इसके लिए योगी सरकार ने 2024-25 के बजट में भी 1,800 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने चुनावों के समय ही किसानों से निजी नलकूप पर 100 प्रतिशत छूट देने का वादा किया था। अब सरकार अपना वादा पूरा कर दिया है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें