Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खाद बिक्री केंद्रों से खाद की मॉनिटरिंग हेतु अधिकारी नियुक्त

14 नवम्बर 2022, बड़वानी: खाद बिक्री केंद्रों से खाद की मॉनिटरिंग हेतु अधिकारी नियुक्त – मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के बड़वानी जिले में संचालित 4 डबल लॉक  केंद्रों, गोदामों एवं विपणन सहकारी संस्थाओं, गोदामों एवं खाद बिक्री केंद्रों से खाद की सतत निगरानी एवं मानिटरिंग हेतु सहायक आयुक्त सहकारिता ने अधिकारियों की नामजद ड्यूटी लगाई है । नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी प्रतिदिन शाम 5 बजे तक खाद वितरण एवं शेष स्टॉक की जानकारी सहायक आयुक्त सहकारिता कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।

सहायक आयुक्त सहकारिता श्री सुरेश सांवले से प्राप्त जानकारी अनुसार बड़वानी गोदाम के लिए सहकारी निरीक्षक श्रीमती प्रभा बघेल, पानसेमल गोदाम के लिए सहकारी निरीक्षक श्री राजेंद्र सिरसाट, अंजड़ गोदाम के लिए सहकारी निरीक्षक श्री जी एस रावत, सेंधवा गोदाम एवं सेंधवा विपणन सहकारी संस्था के लिए अंकेक्षण अधिकारी श्री प्रदीप रावत, शुभम विपणन सहकारी संस्था पानसेमल के लिए सहकारी निरीक्षक श्री राजेंद्र सिरसाट, खांडेराव विपणन सहकारी संस्था ठीकरी गोदाम अंजड़ के लिए सहकारी निरीक्षक श्री जी एस रावत को नियुक्त किया गया है।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (12 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें