Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कटनी जिले के लिए नीम कोटेड यूरिया खाद की एक और रैक पहुंची

17 जनवरी 2026, कटनी: कटनी जिले के लिए नीम कोटेड यूरिया खाद की एक और रैक पहुंची – रबी फसलों के लिए सर्वाधिक मांग वाली उर्वरक यूरिया खाद की एक और रैक झुकेही रैक प्वाइंट पर आ गई है। इससे कटनी जिले को 570 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया मिली है। झुकेही रैक पाइंट से परिवहन कर यूरिया जिले में लाई जा रही है। जिले में यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता है।      

कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी ने अधिकारियों को खाद वितरण केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने, किसानों से संवाद करने और पीओएस मशीन में उर्वरक स्‍टॉक की उपलब्‍धता देखकर उसका भौतिक सत्यापन अवश्य करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी है कि उर्वरक वितरण व्यवस्था पर पैनी नजर रखें ताकि किसानों को सहजता से खाद मिल सके।        

 उप संचालक कृषि ने बताया कि रैक से आई नीम कोटेड यूरिया में से कटनी डबल लॉक केन्द्र के लिए 90 मीट्रिक टन, बहोरीबंद डबल लॉक केन्द्र के लिए 60 मीट्रिक टन तथा मझगवां बड़वारा डबल लॉक केन्द्र के लिए 60 मीट्रिक टन नीम कोटेड यूरिया उर्वरक आवंटित की जायेगी। जबकि जिला सहकारी केन्‍द्रीय बैंक कटनी को 90 मीट्रिक टन उर्वरक आवंटित की जायेगी।        

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

 इसी प्रकार सीएमएस मार्केटिंग सोसायटी कटनी, सीएमएस उमरियापान-ढीमरखेड़ा, सीएमएस रीठी, सीएमएस बड़वारा, प्रियदर्शनी विपणन विजयराघवगढ़, सीएमएस बाकल, सीएमएस स्लीमनाबाद और सीएमएस ढीमरखेड़ा को 30-30 मीट्रिक टन यूरिया आवंटित की जायेगी। इसके अलावा एमपी एग्रो कटनी को 30 मीट्रिक टन खाद आवंटित की जायेगी। जिससे यहां के किसानों को पर्याप्त मात्रा में उनकी जरूरत के मुताबिक उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी।        

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कलेक्टर श्री तिवारी ने किसानों से आग्रह किया है कि वे खाद एवं बीज से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या और शिकायत या खाद एवं बीज मिलने में असुविधा संबंधी सूचना कलेक्ट्रेट कार्यालय में बने जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के टेलीफोन नम्बर 07622-220070 एवं 07622-220071 पर दे सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture