Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड ने अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किये

24 फरवरी 2022, भोपाल ।  मध्य प्रदेश मंडी बोर्ड ने अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किये – कृषि मंत्री श्री कमल पटेल द्वारा आज मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के सभागार में आयोजित कार्यकम में मंडी बोर्ड मुख्यालय, कर्मचारियों/अधिकारियों के असामयिक निधन होने के पश्चात समय सीमा में निराकृत करते हुये संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की ।


कार्यक्रम की शुरूआत में मंत्री एवं मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू द्वारा सरस्वती पूजन एवं कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष सुश्री मंजू दादू द्वारा समस्त लाभार्थियों को शुभकामनाये दी गई| कार्यक्रम में मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक सह आयुक्त श्री विकास नरवाल द्वारा भी कर्मचारियों को बधाई देते हुए कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की बात कही। उक्त कार्य मंडी बोर्ड द्वारा अनुकंपा नियुक्ति प्राप्तकर्ता के समस्त दस्तावेजों को तय समय सीमा में पूर्ण कराये गये| जिसमे श्री एस.बी. सिंह, अपर संचालक मंडी बोर्ड की महती भूमिका रही| श्री सिंह की टीम में श्री नितिन कोल्हे, उप संचालक, श्री सुमेर सिंह राजपूत, सहायक संचालक, श्रीमति सुनैना प्रसाद, श्रीमति ऐलिस एक्का, अनुभाग अधिकारी, श्री रवि शंकर मर्सकोले, सहायक ग्रेड-2, श्री सतीश परमार, सहायक ग्रेड-3, श्रीमति रंजना रधुवंशी, सहायक उपनिरीक्षक का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर लाभार्थियों ने अपने दिवंगतों को याद करते हुए म0प्र0 शासन, मुख्यमंत्री, कृषि मंत्री तथा मंडी बोर्ड प्रशासन को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के अंत में श्री एस.बी सिंह, अपर संचालक (कार्मिक) द्आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर मंडी बोर्ड के अधिकारीगण, कर्मचारीगण, लाभार्थीगण एवं मीडिया के पत्रकार बन्धुगण उपस्थित रहें।

महत्वपूर्ण खबर: चिन्नोर से सिरमौर बना बालाघाट

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile