Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

करुणाधाम ने गरीब बच्चों के लिये किया एमओयू

1 फरवरी 2023,  भोपाल ।  करुणाधाम ने गरीब बच्चों के लिये किया एमओयू – करुणाधाम आश्रम ने गरीब बच्चों को सूचना प्रौद्योगिकी की नई तकनीकियों से अवगत करवाने और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिये एजुस्किल्स के साथ एमओयू किया है। इस मौके पर करुणाधाम आश्रम के पीठाधीश्वर श्री सुदेश शांडिल्य और एजुस्किल्स से श्री सत्या उपस्थित थे। शिक्षा के क्षेत्र में आईसेक्ट माइक्रोसॉफ्ट एवं इंफ़ोसिस से जुड़ने के बाद करुणाधाम आश्रम ने इण्डस्ट्री 4.0 से जुड़े कुशल गरीब छात्रों तक पहुँचाने के लिए यह अनूठी पहल की है।

एमओयू के अंतर्गत छात्रों को टेक्नोलॉजी एवं सूचना प्रौद्योगिकी की नयी तकनीकों का रोज़गारोन्मुखी प्रशिक्षण, इंजीनियरिंग एवं अन्य टेक्नोलॉजी से अवगत कराने के अलावा मल्टीनेशनल आईटी कंपनियों में इंटरव्यू सहायता भी दी जाएगी। इस एमओयू के माध्यम से एजुस्किल्स की तकनीकी गुणवत्ता से युक्त प्रशिक्षण प्रणाली के उपयोग से गरीब छात्रों को प्रशिक्षण से निखारा जाएगा, जिससे वह बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी संस्थानों में बेहतर रोज़गार पा सकें।

महत्वपूर्ण खबर:श्री अन्न योजना से मोटे अनाज को मिलेगा बढ़ावा, किसानों के लिए कई तोहफे

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile