राज्य कृषि समाचार (State News)

बड़वानी: समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन 15 जून तक

10 जून 2026, बड़वानी: बड़वानी: समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन 15 जून तक – जिले में ग्रीष्मकालीन विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य 8780 रूपये प्रति क्विंटल पर ग्रीष्मकालीन मूंग विक्रय के लिए पंजीयन किसानों द्वारा स्वयं के  मोबाइल  अथवा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र, सहकारी समितियों, सहकारी विपणन समितियों द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र से निशुल्का पंजीयन की व्यवस्था है।एमपी ऑनलाइन,  कामन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र पर सशुल्क पंजीयन करा सकते है ।

 किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रीष्मकालीन मूंग पंजीयन 25 मई से 15 जून तक पंजीयन किया जाना है। पंजीयन में खाता खसरा या पावती की छायाप्रति, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर एवं आधार कार्ड लगाना होगा। सभी किसानों को आधार नंबर से लिंक बैंक खाते की छायाप्रति उपलब्ध कराना होगी ।

 पंजीयन हेतु पंजीयन केन्द्रों की जानकारी  निम्नानुसार है  – विकासखण्ड बड़वानी के आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था तलवाड़ा बुजुर्ग, बड़वानी, बोरलाय एवं सिलावद में, पाटी के आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पाटी में, ठीकरी के आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था अंजड, तलवाड़ा डेब, रणगांव डेब, ठीकरी, दवाना, ब्राहम्णगांव में, राजपुर के खाण्डेराव सहकारी विपणन संस्था मर्यादित ठीकरी, आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था ओझर, राजपुर, पलसूद में, सेंधवा के आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था बलवाड़ी, धनोरा, सेंधवा सहकारी विपणन संस्था मर्यादित सेंधवा में तथा निवाली के आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था निवाली एवं पानसेमल के आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था पानसेमल तथा खेतिया में पंजीयन करवा सकते  हैं ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements