Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रतलाम में विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दलों का गठन

05 अक्टूबर 2024, रतलाम: रतलाम में विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दलों का गठन – कलेक्टर श्री राजेश बाथम ने जिले में कृषकों को उत्तम गुणवत्ता का उर्वरक उपलब्ध कराने, अमानक स्तर के आदान की बिक्री पर रोक लगाने, कालाबाजारी रोकने, उर्वरक नमूने लेने, अवैध भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करने हेतु विकासखंड स्तरीय निरीक्षण दलों का गठन किया है।

 गठित किए गए दलों में संबंधित अनुभाग का एसडीएम नोडल रहेगा। कृषि विभाग का अनुविभागीय अधिकारी सहायक नोडल रहेगा। इसके अलावा दल में उर्वरक निरीक्षक तथा कृषि विकास अधिकारी भी सम्मिलित किए गए हैं।

कलेक्टर द्वारा गठित दलों को निर्देशित किया गया है कि जिन विक्रय केंद्रों में उर्वरक की मात्रा में अंतर है तथा 1 अप्रैल 2024 से उर्वरक विक्रय नहीं किया गया है ,उनका भौतिक सत्यापन कराया जाए। उर्वरक भंडारण विक्रय तथा संदिग्ध उद्योगों का नियमित निरीक्षण करें तथा अनियमित पाए जाने पर कार्रवाई करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com