Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

1 मार्च को लाड़ली बहना योजना की जारी होगी किस्त: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

22 फरवरी 2024, बालाघाट: 1 मार्च को लाड़ली बहना योजना की जारी होगी किस्त: मुख्यमंत्री डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि बहन-बेटियों के कल्याण के लिए जारी कोई योजना बंद नहीं होगी। लाड़ली बहना योजना में मार्च माह की किस्त पहली तारीख को बहनों के खाते में जारी कर दी जाएगी। मैं अपने आपको मुख्यमंत्री नहीं, जनता का मुख्य सेवक मानता हूँ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानसेवक हैं और मैं मुख्यसेवक के रूप में प्रदेश के विकास और जनकल्याण को समर्पित हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बालाघाट में रोड-शो के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 650 करोड़ रुपए लागत की हिंदुस्तान ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और हिन्दुस्तान टेप्स प्राइवेट लिमिटेड औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन किया तथा बालाघाट जिले के 761 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए। कार्यक्रम में सासंद श्री ढाल सिंह बिसेन, पूर्व मंत्री श्री गौरी शंकर बिसेन और पूर्व राज्य मंत्री श्री रामकिशोर कांवरे एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सागर में रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया जाएगा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजाति क्षेत्र में कोदो-कुटकी के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पहले मंत्री परिषद की बैठक में रानी अवंती बाई और रानी दुर्गावती के नाम पर पुरस्कार की घोषणा की गई है। सागर में शीघ्र ही रानी अवंतीबाई लोधी के नाम पर विश्वविद्यालय का लोकार्पण किया जाएगा।

खुले में मांस-मछली के विक्रय पर प्रतिबंध

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में खुले में मांस के विक्रय पर प्रतिबंध है। खुले में मांस का विक्रय स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। मांस विक्रय के लिए पृथक से मार्केट विकसित किए जाएंगे। इसके लिए नगरीय निकायों को आवश्यकतानुसार राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)