Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

जायद की प्रमुख सब्जियों में कीट रोगों की समस्या आती है, कृपया कुछ फसलों में  उपचार बतलायें

  • घनश्याम चौधरी़

11 अप्रैल 2023, भोपाल । जायद की प्रमुख सब्जियों में कीट रोगों की समस्या आती है, कृपया कुछ फसलों में  उपचार बतलायें –

समाधान – जायद में सबसे अधिक रकबे में भिंडी लगाई जाती है जो अच्छी कीमत भी देती है इस पर तना छेदक, फुदका तथा भभूतिया रोग आमतौर पर आते है इनकी रोकथाम के लिये डाइमिथियेट 30 ई.सी. या मेटासिस्टाक्स 25 ई.सी. की 1 मि.ली. /लीटर पानी में घोल बनाकर पंद्रह दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें। भभूतिया रोग की रोकथाम के लिये 2 ग्राम सल्फेक्स  प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर एक छिडक़ाव करें। टमाटर, बंैगन में तना छेदक, फल छेदक, जैसिड आदि आमतौर पर आते हैं। रोकथाम के लिये मैलाथियान 50 ई.सी. 2 मि.ली./लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें। अन्य कद्दूवर्गीय फसलों में फल मक्खी काफी नुकसान पहुंचाती है इसकी रोकथाम के लिये मैलाथियान 50 ई.सी. की 1 मि.ली./लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें। भिंडी तथा अन्य सब्जी फसलों में पीला मोजेक रोग जो सफेद मक्खी के द्वारा फैलता है के बचाव/उपचार हेतु डायमिथियेट 2 मि.ली./लीटर पानी में घोल बनाकर 15 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें।

आम के प्रमुख कीटों का समुचित प्रबंधन

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की फसल को चूहों से बचाने के उपाय बतायें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें