Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

चने बीज उपचार की विधि बतायें, पहले कौन सा उपचार करें

– संग्राम सिंह, बड़वानी
समाधान– आपका प्रश्न बहुत अच्छा है चने में तीन प्रकार का बीजोपचार किया जाता है कल्चर, फफूंदाशी तथा पी.एस.बी. का इसके उपचार के लिये क्रम जानना जरूरी है। सबसे पहले चने के बीज को थाईरम नामक फफूंदनाशी दवा से उपचारित करना चाहिये इसके उपरांत कल्चर तथा बाद में पी.एस.बी. (फास्फोरस घोल कर दवा) ध्यान रहे किसी भी कीमत में चने में या कोई और बीज में जिसे कल्चर से उपचारित किया जाना है उसे पारायुक्त फफूंदनाशी से उपचारित नहीं करें क्योंकि पारायुक्त फफूंदनाशी कल्चर (बेक्टीरिया) को खत्म कर देगा।