Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैं खरीफ मूंगफली लगाकर रबी में आलू लगाना चाहता हूं, क्या संभव है

  • अमित कुमार माथुर

6 जुलाई 2022, भोपाल । मैं खरीफ मूंगफली लगाकर रबी में आलू लगाना चाहता हूं, क्या संभव है  –

समाधान- आप मूंगफली लगा रहे हैं और मूंगफली की फसल लेने के बाद आप आलू लगाना चाहते हैं आमतौर पर मूंगफली की फसल लेने के बाद आलू लगाने में देरी नहीं होती है क्योंकि आलू सितंबर से नवम्बर तक सफलता से लगाया जा सकता है, इस बात को भी ध्यान में रखना होगा और मूंगफली की बुआई में देरी फिर कटाई में देरी इसका गणित आप स्थानीय तौर पर लगा सकते हैं। आलू वहां की प्रमुख रबी फसल है जो  नकदी मानी जाती है उसके महत्व को देखना ही होगा। यदि आपके पास सिंचाई की पुख्ता व्यवस्था है तो मूंगफली लगा लें इस बीच मानूसन सक्रिय हो ही जायेगा। और फसल को प्राकृतिक जल उपलब्ध हो जायेगा ऐसा करने से आलू की बुआई में देरी नहीं हो पायेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आलू की उन्नत खेती

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

महत्वपूर्ण खबर: मध्यप्रदेश में ज़ोरदार बारिश, हरदा में सर्वाधिक 221.5 मिमी वर्षा