Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैं सिंचित चना लगाना चाहता हूं, कृपया तकनीकी बताएं

  • सुन्दरलाल पटेल

29 नवम्बर 2022, भोपाल । मैं सिंचित चना लगाना चाहता हूं, कृपया तकनीकी बताएं –

समाधान – आप चने की सिंचित खेती करना चाहते हैं कृपया निम्न बिंदुओं पर ध्यान दें।

  • जातियों में जे.जी.-1, 16, 74, 130, 218, 412, 322, जाकी-9218, जवाहर चना काबुली-1, जवाहर चना काबुली-3, काक-2, आई.सी.सी.व्ही.-2,  विजय, विशाल, जे.जी.-63, जे.जी.-226,जे.जी.-36 इत्यादि।
  • चने में वायुमंडल से नत्रजन इकट्ठा करने की प्राकृतिक शक्ति है फिर भी प्रारंभिक अवस्था के लिये 43 किलो यूरिया, 250 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा  20 किलो गंधक डालने से अच्छा उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
  • उर्वरक की स्थापना सदैव बीज के नीचे की जाये।
  • यदि शीतकालीन वर्षा ना हो पाई हो तो बुआई के 45 दिनों बाद एक सिंचाई अवश्य करें।
  • खेत से सोयाबीन के स्वयं ऊगे पौधों को निकाल कर नष्ट करें।
  • पक्षियों के बैठने के लिये ‘टी’ आकार की खूटियां जगह-जगह अवश्य लगायें।
  • फेरोमेन ट्रेप लगाकर कीट नियंत्रण करें।
  • खरपतवार नियंत्रण के लिये स्टाम्प की 4.5 लीटर मात्रा 600 लीटर पानी में घोल बनाकर बुआई के तुरंत बाद एक छिडक़ाव अवश्य करें।

अदरक के सोंठ बनाने की विधि पर बतायें

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूं की अधिक से अधिक उपज के लिये आधुनिक तरीका बतलायें

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें