समस्या – समाधान (Farming Solution)

अनानास की खेती करना चाहता हूं जानकारी देने का कष्ट करें।

रामस्वरूप रघुवंशी

02 मई 2024, भोपाल: अनानास की खेती करना चाहता हूं जानकारी देने का कष्ट करें – अनानास के लिये गर्म नमी वाली जलवायु उपयुक्त रहती है। इसके लिए 22 से 32 डिग्री से. तापक्रम उपयुक्त रहता है। दिन-रात के तापक्रम में कम से कम 4 डिग्री का अंतर होना चाहिए। रेतीली दोमट मिट्टी जिसका पीएच 5.0 से 6.0 के मध्य हो इसके लिये उपयुक्त रहती है।

रोपाई के लिये अनानास के सकर,स्लीप या अनानास का ऊपरी भाग उपयोग में लाया जाता है, लगाने के पूर्व इन्हें 0.2 प्रतिशत डाईथेन एम 45 के घोल से उपचारित कर लें।

रोपाई दिसम्बर-मार्च के मध्य अधिकांश क्षेत्रों में की जाती है परंतु स्थिति अनुसार इसे बदला जा सकता है। बहुत अधिक वर्षा के समय रोपाई  न करें।

Advertisement
Advertisement

रोपाई के 12 से 15 माह में फसल तैयार  हो जाती है। पौधे से पौधे की दूरी 25 से.मी., लाइन से लाइन की दूरी 60 से.मी. खाईयों के बीच रखें। उर्वरक की मात्रा प्रति पौधा 12 ग्रा. नत्रजन, 4 ग्राम स्फुर व 12 ग्राम पोटाश रखें। अधिकतर अनानास की खेती वर्षा आधारित होती है। आवश्यकतानुसार 20-25 दिन में सिंचाई देने से लाभ होता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

To view e-paper online click below link: http://www.krishakjagat.org/kj_epaper/epaper_pdf/epaper_issues/mp/mp_35_2024/Krishak_jagat_mp_35_2024.pdf

To visit Hindi website click below link:

www.krishakjagat.org

Advertisement
Advertisement

To visit English website click below link:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement