Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

खेतों में चूहों के नियंत्रण के लिये भोजन का प्रपंच कैसे तैयार किया जाता है बतायें

– रवि शंकर राम

21 दिसम्बर 2023, भोपाल: खेतों में चूहों के नियंत्रण के लिये भोजन का प्रपंच कैसे तैयार किया जाता है बतायें – आपका प्रश्न सामयिक है खेतों में गेहूं की बालियाँ निकलकर दाना बनने वाली  स्थिति में चूहों का प्रकोप शुरू हो जाता है। जहरीला चारा बनाकर उसके उपयोग से लाभ मिल जाता है।

खेतों में जगह-जगह चूहों के बिलों का सर्वेक्षण करें।

जहरीले चारे के लिये 1 किलो आटा अथवा फूले हुए गेहूं के दाने 25 मि.ली. खाने का तेल, 25 ग्राम जिंक फास्फाईड को मिलाकर लकड़ी के चम्मच से चलाकर अच्छी तरह से मिलाये और पानी डालकर गोलियां तैयार कर लें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सर्वप्रथम सादे आटे की गोलियां बनाकर सक्रिय बिलों के पास रखें एक या दो दिनों में अधिक चूहे सक्रिय हो जायेंगे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

तीसरे दिन जहरीली गोलियों का प्रयोग करें तथा फसल के दुश्मन चूहों को निपटा दें।

मरे हुए चूहों को खेत में गाड़ दें ताकि पालतू कुत्ता या बिल्ली उसे ना खा सकें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)