समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैंने रबी फसल काटने के बाद मूंग, उड़द लगाया है। देखभाल स्वरूप क्या करें कृपया बतायें

  • करणसिंह तोमर

4 अप्रैल 2023, भोपाल ।  मैंने रबी फसल काटने के बाद मूंग, उड़द लगाया है। देखभाल स्वरूप क्या करें कृपया बतायें

समाधान– आपने रबी के बाद जायद में मूंग, उड़द की खेती की है। आप निम्न कार्य करते रहें और अच्छा उत्पादन प्राप्त करें।

  • ग्रीष्मकाल में तापमान बढ़ता रहता है। इस कारण खेत में पानी की कमी आने लगती है। 10-15 दिनों के अंतर से सिंचाई करते रहें।
  • ध्यान रहे सिंचाई करने के पहले खेत से खरपतवार निकाल लें ताकि जल एवं पोषक तत्वों के बढ़वार से निजात पा सकें।
  • आमतौर पर पीला मोजेक बहुत आता है और हानि पहुंचाता है। पीले मोजेक वाइरस को सफेद मक्खी स्थानान्तरित करती रहती है। इस वजह से सफेद मक्खी की सक्रियता पर ध्यान दें और इसको देखते ही रोगर 1 मि.ली. प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर 10 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें।
  • पत्तियों पर भभूतिया रोग भी आता है इससे निदान के लिये सल्फेक्स 2 मि.ली. प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर 10 दिनों के अंतर से दो छिडक़ाव करें।

महत्वपूर्ण खबर: स्वाईल हेल्थ कार्ड के आधार पर ही फर्टिलाइजर डालें