Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

गेहूं में जड़ों की माहो का नियंत्रण कैसे करें ?

समस्या- गेहूं में जड़ों की माहो का नियंत्रण कैसे करें ?

समाधान- पिछले कुछ वर्षों से गेहूं में जड़ों की माहो का प्रकोप बढ़ता चला जा रहा है।

  • माहो के प्रकोप के कारण पहले पौधों की निचली पत्तियों में पीलापन आ जाता है।
  • यदि इसका प्रकोप आपके खेतों में प्रतिवर्ष हो रहा हो तो अंतिम जुताई के पूर्व खेत में क्लोरोपायरीफॉस 1.5 प्रतिशत डस्ट को 25 किलो प्रति हेक्टेयर के मान से मिला दें। इससे दीमक व अन्य भूमि में रहने वाले कीटों का भी नियंत्रण हो जायेगा।
  • खड़ी फसल में जड़ों की माहो के नियंत्रण के लिए क्लोरोपायरीफॉस 20 ई.सी. का प्रयोग 1.5 लीटर प्रति हेक्टेयर के मान से सिंचाई के पानी के साथ करें। इस प्रकार क्लोरपायरीफॉस बूंद-बूंद करके गिरे और पानी के साथ पूरा खेत उपचारित हो जाये।

– रेवाराम मीणा, खिडिय़ा, होशंगाबाद

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile