Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

मैं चप्पन कद्दू की खेती करना चाहता हूं कब तक लगाऊं, कौनसी जातियां अन्य तकनीकी बतायें।

05 जनवरी 2024, भोपाल: मैं चप्पन कद्दू की खेती करना चाहता हूं कब तक लगाऊं, कौनसी जातियां अन्य तकनीकी बतायें – चप्पन कद्दू की कास्त अभी की जा सकती है। जरूरत केवल इतनी है कि इसके बीज की बुआई करने में पॉलीथिन में मिट्टी खाद डालकर करें अंकुरण उपरांत मुख्य खेत में रोपें ताकि सतत गिरते तापक्रम से अंकुरण को होने वाले संभावित नुकसान से रोका जा सके। इस कद्दू में विटामिन ए, बी,सी तथा कापर एवं मैग्नेशियम काफी मात्रा में होता है।

किस्मों में पंजाब चप्पन कद्दू, पूसा अलंकार, ऑस्टे्रलियन ग्रीन इत्यादि है।

भूमि की तैयारी अच्छी तरह से की जाये तथा भूमि में गोबर  खाद भी डाली जाये।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बिजाई नवम्बर-दिसम्बर में डेढ़ से 2 किलो बीज प्रतिएकड़ में लगेगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उठी हुई क्यारियां खेत में तैयार करें तथा 50&50 से.मी. दूरी पर 2-3 बीज हाथ से डालें।

गोबर खाद 8-10 टन, 40 किलो यूरिया, 70 किलो सिंगल सुपर फास्फेट तथा 17 किलो म्यूरेट ऑफ पोटाश/की दर से दिया जाये।द्य पहली तुड़ाई बुआई के 25-50 दिनों बाद की जा सकती है।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)