Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

समस्या- धनिये के बीज फूल कर बड़े व विकृत हो जाते है, नियंत्रण के उपाय बतायें।

– सुखेन्द्र सिंह

09 दिसम्बर 2023, भोपाल: समस्या- धनिये के बीज फूल कर बड़े व विकृत हो जाते है, नियंत्रण के उपाय बतायें – समाधान- यह एक बीमारी है जो फफूंदी द्वारा उत्पन्न होती है, जो भूमिजनित रहती है।

इस बीमारी के लक्षण पत्तियों की शिराओं में पहले दिखाई देते हैं। फिर ये पत्तियों के डंठल, तने तथा अंत में बीज में दिखाई देते हैं। ग्रसित भाग फूल जाते हैं।

ग्रसित बीज लोंग का आकार ले लेती है व बीज से आकार में 2-3 गुना बढ़ जाते हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रारंभ में ग्रसित भाग चमकीला रहता है व बाद में खुरदरा हो जाता है। ये फूले भाग लगभग 1 से.मी. लंबे तथा आधा से.मी. चौड़े रहते हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

अधिक ग्रसित होने पर पौधे मर जाते हैं। भूमि में अधिक नमी व छाया इसके प्रकोप को बढ़ावा देती हैं।

यदि प्रकोप प्रत्येक वर्ष हो रहा हो तो फसल चक्र अपनायें। ग्रसित खेत  में धनिया न लें।

इसके नियंत्रण के लिये थायरम  500 ग्राम से 100 किलो बीज को उपचारित कर बोयें।

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)