Ad DesktopAd TabletAd Mobile
समस्या – समाधान (Farming Solution)

तरबूज व खरबूज को खाद की कितनी मात्रा व कब देना चाहिए।

धर्मेन्द्र जलखरे

03 अप्रैल 2024, भोपाल: तरबूज व खरबूज को खाद की कितनी मात्रा व कब देना चाहिए – तरबूज व खरबूज की अच्छी फसल लेने के लिये लगभग वही आवश्यकतायें रहती हैं जो कद्दूवर्गीय सब्जियों के लिये रहती हैं। इसके लिये 250 क्विंटल अच्छी सड़ी गोबर खाद के साथ 80 किलोग्राम नत्रजन, फास्फोरस 40 किलो तथा पोटाश 40 किलोग्राम प्रति हेक्टर लगेगा।

गोबर खाद, नत्रजन की आधी मात्रा व फास्फोरस तथा पोटाश की पूरी मात्रा, बीज बोने के पूर्व थालों में अच्छी तरह मिला लें।

नत्रजन की बची 40 किलो मात्रा को दो बार 20-20 किलो बुआई के 30 व 50 दिन बाद फूल आने के समय दें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

तरबूज व खरबूज लगाने के पूर्व मिट्टी जांच द्वारा देख लें कि आपके खेत में बोरोन की कमी तो नहीं है। बोरोन फलों के बनने व उनके विकास के लिए महत्वपूर्ण तत्व है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)