Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

मध्य प्रदेश में 143 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी

सोयाबीन, धान के रकबे में कमी

  • (विशेष प्रतिनिधि)

31 अगस्त 2022, भोपाल । मध्य प्रदेश में 143 लाख हेक्टेयर में हुई बोनी – मध्य प्रदेश में अब तक खरीफ बुवाई 143 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 96 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में फसल की बुवाई 144.33 लाख हेक्टेयर में हो गई थी। राज्य मेंप्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 50.18 लाख हेक्टेयर में हुई है जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 4 लाख हेक्टेयर कम है। वहीं धान की बुवाई 32.20 लाख हेक्टेयर में हो गई है। मक्का, उड़द, मूंग एवं कपास की बुवाई लक्ष्य को पार कर गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 138.52 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 147.72 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 26 अगस्त तक 143.03 लाख हे. में बोनी कर ली गई है।

प्रदेश की प्रमुख खरीफ फसल सोयाबीन की बोनी अब तक 50.18 लाख हेक्टेयर में हो गई है जबकि 54.42 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष इस अवधि में सोयाबीन 55.14 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस प्रकार लक्ष्य की तुलना में इस वर्ष लगभग 4 लाख हेक्टेयर कम क्षेत्र में बोनी हुई है। दूसरी प्रमुख फसल धान की बोनी अब तक 32.20 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि लक्ष्य 34.71 लाख हेक्टेयर रखा गया है गत वर्ष इस अवधि में धान 38.52 लाख हेक्टेयर में बोयी गई थी। इस वर्ष धान का रकबा अब तक 6 लाख हे. कम है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इसी प्रकार अन्य प्रमुख फसलों में अब तक मक्का की बुवाई 16.14 लाख हेक्टेयर, तुअर 4.37 लाख हेक्टेयर, उड़द 16.90 लाख हेक्टेयर, मूंगफली 4.50 लाख हेक्टेयर एवं कपास 6.25 लाख हे. में बोई गई है।

राज्य में अब तक कुल अनाज फसलें 54.31 लाख हेक्टेयर में, दलहनी फसलें 23.30 लाख हेक्टेयर में एवं तिलहनी फसलें 59.18 लाख हेक्टेयर में बोई गई हैं।

महत्वपूर्ण खबर: सरकार ने बढती महँगाई  देख गेहूं के आटे, मैदा, सूजी के निर्यात पर लगाई रोक