Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

यदि आपने गेहूं की पुरानी किस्म बोई है तो यह 2 रोग लगने की संभावना अधिक है; समाधान जाने

16 दिसम्बर 2023, भोपाल: यदि आपने गेहूं की पुरानी किस्म बोई है तो यह 2 रोग लगने की संभावना अधिक है; समाधान जाने – यदि पुरानी प्रजाति की बुवाई की गई है तो फसल में कुछ बीमारियों के आने की सम्भावना रहती है। इनके इस क्षेत्र में बीमारियों की फसल में आनी हैं, भूरा (पत्ती) तथा काला (तना) रोली जिसे रस्ट के नाम से जानते हैं, अनावृत कंड्वा जिसमें बाली में दाने की जगह काला चूर्ण भरा होता है तथा करनाल बंट जिसमें दाने का कुछ हिस्सा या पूरा दाना काला पड़ जाता है। 

इन बीमारियों के नियंन्त्रण हेतु अवरोधी किस्में तथा बीजोपचार ही प्रमुख रहता है। फिर भी बुवाई के उपरान्त ये बीमारियाँ फसल में दिखती हैं तो भूरा या काला रोली का प्रकोप होने पर फसल में 2-3 छिड़काव 0.1 प्रतिशत प्रोपिकोनेजोल (टिल्ट) 25 ईसी या टेबुकोनेजोल 250 ईसी का करने से लाभ होता है। अनावृत कंड्वा ग्रसित बाली दिखते ही उन्हें तुरन्त पौलीथीन से ढककर सावधनी से खेत के बाहर ले जाकर जला दें अथवा गहरे गढढे में गाढ दें तथा उपरोक्त कवकनाशियों का इस्तेमाल करें। 

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें