Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

नाबार्ड द्वारा ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थानों को रु. 220 लाख का अनुदान

15 दिसम्बर 2023, नई दिल्ली: नाबार्ड द्वारा ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थानों को रु. 220 लाख का अनुदान – ग्रामीण युवकों में कौशल विकास एवं उद्यमिता के संवर्धन के लिए मध्य प्रदेश में 50 ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटिस) कार्यरत है । इन प्रशिक्षण संस्थानों द्वारा घरेलू विद्युत उपकरण की मरम्मत, एयर कंडीशनर की मरम्मत , बांस की कारीगरी, सिलाई / कढ़ाई, कम्प्युटर और प्रिंटर्स रिपेयर करना, अगरबत्ती बनाना , ब्युटि पार्लर इत्यादि विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण दिये जाते है जिससे ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होते  है।

इन  ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थानों को प्रशिक्षण उपकरणों की खरीद और उनके रख रखाव के लिए नाबार्ड वित्तीय समावेशन निधि के तहत अनुदान देकर ग्रामीण क्षेत्र में  स्व: रोजगार तथा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने मे नाबार्ड महत्वपुर्ण भूमिका निभाता है।

वर्ष 2023-24 में नाबार्ड ने मध्य प्रदेश के 49 आरसेटिस को रु. 4.50 लाख की प्रति आरसेटि के औसत से  रु. 220.00 लाख की अनुदान सहायता की मंजूरी प्रदान की है। इस सहायता से ग्रामीण प्रशिक्षण केंद्र,  सिलाई /कढ़ाई मशीन , कम्प्युटर, प्रिंटर, गैरेज टूलकिट, पार्लर टूलकीट , केन और बाम्बू आर्टिसन टूलकिट, गल्वनिक मशीन  इत्यादि आवश्यक उपकरण खरीद सकते है।  इससे वह जादा से जादा युवाओं को प्रशिक्षण दे कर आत्मनिर्भर बना सकते है|

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)