Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)

प्राकृतिक खेती से उपजाई फसल होती गुणों से भरपूर : श्री बिलैया

10 जनवरी 2023,  बैतूल । प्राकृतिक खेती से उपजाई फसल होती गुणों से भरपूर : श्री बिलैया – कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त संचालक कृषि भोपाल एवं नर्मदा पुरम संभाग श्री बी.एल. बिलैया ने संबोधित कर प्राकृतिक खेती द्वारा उत्पादित फसलों को गुणों में भरपूर बताया एवं प्राकृतिक खेती के विभिन्न सूत्र जैसे जीवामृत, बीजामृत,घनजीवामृत, दशपर्णी, नीमास्त्र का उपयोग करने की सलाह दी।

प्रशिक्षण में शिरडी संस्थान की महिला समूह  भी सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में वैज्ञानिक डॉ. मेघा दुबे द्वारा प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले विभिन्न तरीके विस्तार से बताए। इस दौरान प्राकृतिक खेती पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन अतिथियों द्वारा किया गया।  वैज्ञानिक डॉ. एम.पी. इंगले द्वारा मशरूम उत्पादन   केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. व्ही.के. वर्मा द्वारा आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा कोदो, कुटकी, रागी आदि फसल उगाने के लिए प्रेरित किया गया।  इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री आर. जी. रजक, उप संचालक उद्यानिकी श्री आर.के. कोरी  केंद्र के कृषि वैज्ञानिक सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: दलहनी फसल गडमल को नई पहचान दिलाने में जुटे वैज्ञानिक

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile